
उत्तर प्रदेश के चंदौली में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया धर्म का अपमान करते पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग
चंदौली में पुलिस की मनमानी चरम सीमा पर अवैध वसूली एवं उत्पाद मचाने में माहिर पुलिस कर्मियों को दंडित करने के वजाय उन्हें मिली हुई है लूट की खुली छूट
चंदौली जनपद में पुलिस चौकियो एवं थानों में तैनात पुलिसकर्मियों तथा कुछ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नार्को टेस्ट के जांच के साथ-साथ सीआईडी जांच कर कार्रवाई की मांग
पत्रकारों एवं पत्रकार संगठनों ने प्रेस काउंसिल आफ इंडिया में न्याय के लिए वाद दाखिल करने का लिया निर्णय।
दोषी पुलिस कर्मियों को दंडित कराकर पीड़ित पत्रकार को न्याय दिलाने के लिए अब सड़कों पर उतरने की तैयारी तथा सरकारी एवं पुलिस महकने की खबरों का होगा बहिष्कार– एके बिंदुसार संस्थापक भारतीय मीडिया फाउंडेशन।
नई दिल्ली–चंदौली सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश में पत्रकारों के उत्पीड़न मामले को भारतीय मीडिया फाउंडेशन ने बड़े ही गंभीरता से लिया है।
विगत दिनों संसद वाणी के वरिष्ठ संवाददाता एवं भारतीय मीडिया फाउंडेशन वाराणसी मंडल के मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल के साथ पुलिस के द्वारा किया गया उत्पीड़न का मामला तुल पकड़ता जा रहा है।
पत्रकार उत्पीड़न के इस मामले पर भारतीय मीडिया फाउंडेशन ने बड़े ही गंभीरता पूर्वक कार्रवाई करने का निर्णय लिया है।
उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार एवं राज्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मांग करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में पत्रकार अशोक कुमार जायसवाल का उत्पीड़न करने वाले पुलिसकर्मी को तत्काल सस्पेंड किया जाना चाहिए और उसके ऊपर आपराधिक मुकदमे चलाने की आवश्यकता है क्योंकि इस घटना का पूरा वीडियो देखा गया जिस पुलिस द्वारा शराबियों पर लाठी बरसाया जा रहा है जो न्याय संगत नहीं है अगर नशेड़ी वहा आपस में लड़ रहे थे तो उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए नशे की हालात में बीमार व्यक्तियों पर लाठी बरसाना यह मानवता को तार तार कर देने की घटना है जब इस घटना का पूरा चित्रण कैमरे में रिकॉर्ड करने वाले पत्रकार अशोक जायसवाल की मोबाइल छिनकर तोड़ दी गई यह लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया के अभिव्यक्ति एवं कामकाज में बाधा उत्पन्न करने की घटना है जिस पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। जिससे पुलिस कर्मियों में सुधार आए।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक एवं अंतर्राष्ट्रीय मीडिया अधिकार महामोर्चा के संयोजक एके बिंदुसार ने कहा कि चंदौली में पत्रकारिता का दमन करने का कार्य पुलिस द्वारा किया जा रहा है पुलिस अपने काले कारनामे को छिपाने के लिए जहां एक ओर लामबंद है वही पत्रकार अब लामबंद होकर पुलिसिया उत्पीड़न और उनके काले कारनामे और भ्रष्टाचार का उजागर करने का निर्णय ले लिया है पत्रकारों ने यह निर्णय लिया है कि अब चंदौली जनपद में किसी भी भ्रष्टाचारी पुलिसकर्मी को रहने नहीं दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि वरिष्ठ पत्रकारों ने पुलिसिया उत्पीड़न के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया है जिसमें प्रमुख रूप से भारतीय मीडिया फाउंडेशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष पत्रकार प्रताप चौबे व समस्त मीडिया अधिकारी एवं पदाधिकारी तथा पत्रकार बंधु ,वरिष्ठ पत्रकार नेहाल अख्तर चंदौली समाचार एक्सप्रेस
मंडल अध्यक्ष मिर्ज़ापुर
अखिल भारतीय पुलिस सहयोग संगठन, और मंडल प्रभारी मिर्ज़ापुर , मानव सेवा संस्था से
तलवार सिंह संपादक चंदौली समाचार , जिले के वरिष्ठ पत्रकार आनंद सिंह ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन नगर अध्यक्ष, आफताब भाई ग्रामीण पत्रकार,
ओ पी श्रीवास्तव-सांसद वाणी ब्यूरो चीफ, निखिल श्रीवास्तव-सांसद वाणी रिपोर्टर,
उमेश सिंह-ज्ञान शिखा टाइम्स पेपर, सुशान्त भट्टाचार्य,
विकास शर्मा-पब्लिक भारत न्यूज़, विनम तिवारी-24 न्यूज़,
अमरेन्द्र सिंह-अमर उजाला, पत्रकार सैयद अनीस,
पूर्वांचल धारा के संपादक एवं स्वतंत्र पत्रकार क्लब के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार साजिद अंसारी , जिले की वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता मनमोहन जी परिधि समाचार पत्र, मनोज कुमार, इकबाल, विजय कुमार,
रजऊ बान अबिद अनी,
जमाल भाई परफेक्ट मिशन इत्यादि कई पत्रकार बंधु एवं पत्रकार संगठनों ने पीड़ित पत्रकार को न्याय दिलाने के लिए जंग का ऐलान कर दिया है।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन के नई दिल्ली स्थित कार्यालय से जारी बयान में भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक एके बिंदुसार ने कहा कि यह मुद्दा प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया नई दिल्ली तक भेजा जाएगा जिसमें चंदौली जनपद के उन सभी भ्रष्ट्र पुलिस कर्मियों जो अपराधी किस्म के हैं जो भांग, गाजा, हीरोइन चरस गोकशी इत्यादि अपराधों को जानकर भी कार्रवाई नहीं करते बल्कि उसमें सहयोगी बने होते हैं ऐसे तथा कथित कुछ पुलिस कर्मियों की जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी एवं अन्य जगहों से अवैध वसूली का पर्दाफाश करने के लिए उनका नार्को टेस्ट भी करवाने एवं सीआईडी जांच भी कराने की मांग पर उत्तर प्रदेश सरकार को विधिपूर्वक पत्र लिखा जाएगा।