वार्षिक प्रदर्शनी में छात्राओं की दिखी प्रतिभा

वाराणासी में गुरुनानक खालसा बालिका इण्टर कालेज में वार्षिक विज्ञान प्रदर्शनी 2023 का आयोजन किया गया। इस विज्ञान प्रदर्शनी में स्कूल की छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर अपना मॉडल बनाकर उसे प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया। इस वार्षिक आयोजन में स्कूल के सौ से अधिक छात्राओं ने अपने मॉडल को प्रदर्शित किये। प्रदर्शनी का शुभारम्भ एडिशनल पुलिस कमिश्नर डा० शिवसिम्पी चन्नप्पा वाराणसी के कर कमलों द्वारा फीता काटकर किया गया। कार्यकम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन और गणेश वंदना के साथ हुयी। विद्यालय की छात्राओं ने कौशल का प्रयोग करते हुये विभिन्न रासायनिक विज्ञान के प्रयोग के लिये स्टॉल लगाये गये। प्रदर्शनी में जीव विज्ञान भौतिक विज्ञान रसायन विज्ञान गृह विज्ञान कला के प्रयोग किये गए। प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए मुख्य अतिथि महोदग ने छात्राओं के बनाए मॉडल और उसकी प्रतिमा की सराहना की। एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने छात्राओं से हमेशा रचनात्मक सोच रखने की सलाह दी। कहा कि छात्राएँ हमेश। कुछ नया करने की सोचें और इसी में अपनी उर्जा को लगाए। एडिशनल कमिश्नर ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आज इनोवेशन का जमाना है। नवाचार को हर क्षेत्र में बढ़ावा मिल रहा है और इससे अच्छे परिणाम भी सामने आ रहे है। एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने विज्ञान के साथ दूसरे क्षेत्रों में भी नवाचार को बढ़ावा देने की जरूरत पर बल दिया। प्रदर्शनी में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह व जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय सोमारू प्रधान की उपस्थिति रही। विशिष्ट अतिथि महोदय अवध किशोर सिंह ने छात्राओं से मॉडलों के बारे में पूछा और छात्राओं की प्रतिभा को राराहा। कहा कि आज हम विज्ञान में नई नई खोज करके अपने जीवन को आसान बना रहें है। आज वर्तमान जीवन विज्ञान के भरोसे चल रहा है। आज विज्ञान प्रयोगशाला को ज्यादा ध्यान देने की है। यह भी कहा कि छात्राओं द्वारा लगाये गये मॉडल अति सराहनीय है और आने वाला कल इन सभी बच्चों का है। ही साथ सोमारू प्रधान ने कहा कि छात्राओं द्वारा हस्तशिल्प प्रदर्शनी अति सराहनीय है जिसमें छात्राओं प्रसुप्त प्रतिमा की झलक दिखीं। प्रदर्शनी से काफी उत्साहित दिखे और कहा कि छात्राओं ने प्रदर्शनी लगाकर काफी सराहनीय कार्य किया। सर्वश्रेष्ठ मॉडल भौतिक विज्ञान में चन्द्रयान-3 रसायन विज्ञान में जीव विज्ञान में गणित अनुपात में व्यापार के सहायक कम्प्यूटर में गृह विज्ञान में कियाशील पवन चक्की संस्कृत में राम मन्दिर पंजाबी में स्वर्ण मन्दिर विज्ञान में G20 कला में नारी शक्ति संगीत में वाद्यों का वर्गीकरण शारीरिक शिक्षा में वॉलीबॉल कोर्ट हिन्दी में कैकयी अनुताप रहा। छात्राओं के उत्साहवर्द्धन के लिय स्कूल की निदेशिका जगजीत कौर ने बच्चों को पुरस्कृत किया। कार्यकम का संचालन विद्यालय की अध्यापिका रीमा चौरसिया तथा स्वागत विद्यालय की कार्यवाहक प्रधानाचार्या श्रीमती सुमेवा ने किया गुरुनानक स्कूल की निर्देशिका श्रीमती जगजीत कौर ने सभी अतिथियों का शुकाना अदा किया इस कार्यक्रम के लिये विद्यालय की सभी छात्राओं को अपना आर्शीवचन दिया तथा सभी शिक्षिकाओं को इस प्रशंसनीय कार्य के लिये धन्यवाद दिया। इस मौके पर गुरुनानक इंग्लिश मीडियम स्कूल की प्रधानाध्यापिका सुश्री नीलू कौर आदि मौजूद रहीं।तथा अंजली बेसन्वी रिया आस्था व अन्य ने प्रमुख रूप से भाग लिया।