केंद्रीय कारागार के अस्पताल में तैनात डॉक्टर के खिलाफ गंभीर आरोप सीएमओ और शासन से की गई शिकायत


बरेली : केंद्रीय कारागार 2 जिला कारागार के अस्पताल में तैनात डॉक्टर शशांक सरन यादव पर जेल में निरुद्ध बंदियो द्वारा लगाए गए गंभीर आरोप इस संबंध में जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र विक्रम ने एक शिकायती पत्र सौपकर जेल के अस्पताल में तैनात डॉ शरद यादव को वहां से तत्काल हटाने की मांग की है. पत्र के माध्यम से डॉक्टर पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं जिसमें बंदियो का उत्पीड़न और उन्हें सरकार द्वारा दी जा रही अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं को ना देना जैसे ब्रेड मक्खन दवाई के साथ-साथ समय पर उचित इलाज नहीं मिल पा रहा है जो बंदी इन चीजों के लिए पैसे दे देते हैं उन्हें सारी सुविधाएं मिल जाती है यहां तक की यह डॉक्टर पैसे के लिए बदियों की व्हाट्सएप पर बाहर बात भी करवा देते हैं डॉक्टर पर गंभीर आरोपों के चलते भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने डॉ शरद यादव को वहां से तत्काल हटाने की मांग करते हुए उनके खिलाफ उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की है.

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks