उत्तर प्रदेश के बाद मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी आई भाजपा की सुनामी

भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी का जादू देश की जनता के सर चढ़कर बोल रहा है और इसका उदाहरण बीते वर्ष उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में हम सभी देख चुके हैं और वर्तमान समय में मध्य प्रदेश और राजस्थान के चुनाव में देख चुके हैं , साथ ही साथ छत्तीसगढ़ में भी भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने जा रही है और तेलंगाना में भी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ने वहां के मुख्यमंत्री को चुनाव में हरा दिया है ।

भारतीय जनता पार्टी की बढ़ती हुई लोकप्रियता में सबसे बड़ा हाथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का है ।

इस लोकप्रियता का दूसरा पहलू यह भी है कि कई ऐसे आरोग्य और भ्रष्ट व्यक्ति भी लोकप्रियता की इस आंधी में टिकट पाकार चुनाव जीत जाते हैं और फिर भाजपा की लोकप्रियता का अनुचित लाभ लेकर अपने गलत कामों को अंजाम देते हैं और अपने व्यक्तिगत लाभ को सर्वोपर रखते हुए सिर्फ और सिर्फ पैसा कमाने में लग जाते हैं , ऐसे कालनेमियों से सावधान रहते हुए इनको दोबारा टिकट न दी जाए क्योंकि ऐसे लोग अपने विधानसभा एवं लोकसभा क्षेत्र में पार्टी की लोकप्रियता को कम कर देते हैं।

इन चुनाव परिणाम से एक सबक और मिलता है ,
सभी राजनीतिक दलों को अब यह समझ लेना चाहिए कि जनता अब गठबंधन की मिली जुली सरकार की अपेक्षा स्पष्ट बहुमत वाली सरकारें चुनती है ।

देश के प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस एवं उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े विपक्षी दल समाजवादी पार्टी को भी गहरे आत्म मंथन की आवश्यकता है ।

जब से समाजवादी पार्टी की कमान अखिलेश यादव के हाथ में आई है , तब से उन्होंने जितने भी चुनाव लडे हैं , चाहे वह 2014 का लोकसभा चुनाव , 2017 का विधानसभा चुनाव , 2019 का लोकसभा चुनाव एवं 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ा है , सभी चुनावों में समाजवादियों को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा है ।

वर्तमान समय में भी मध्यप्रदेश में जिस तरह की आशा समाजवादी पार्टी से थी उस तरह का प्रदर्शन बिल्कुल भी नहीं रहा ।

लोकतंत्र में मजबूत विपक्ष का होना बेहद आवश्यक है जिससे सत्ता को निरंकुश होने का अवसर न मिले , और यदि सत्ताधारी दल लगातार बड़ा और लोकप्रिय हो रहा है तो विपक्ष को आत्म मंथन की आवश्यकता है कि विपक्ष में कहां दोष शेष रह गए हैं जिससे जनता उनका चुनाव नहीं कर रही है ।

सभी चुने हुए नव जनप्रतिनिधियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं आशा है आप सब लोग जनता के साथ-साथ प्रदेश एवं देश के विकास को भी सर्वोपरि रखेंगे ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks