डीएम, एसएसपी ने साप्ताहिक लॉक डाउन का शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर लिया जायजा

डीएम, एसएसपी ने साप्ताहिक लॉक डाउन का शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर लिया जायजा

एटा। डीएम सुखलाल भारती एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने शासन के निर्देश पर जनपद में लगाए गए दो दिवसीय साप्ताहिक लॉकडाउन का जायजा लिया। उन्होंने सर्वप्रथम शहर में भ्रमण करते हुए चेक किया कि कुछ लोग अनावश्यक सड़कों पर घूम रहे हैं, यह देखते हुए उन्होंने वाहनों की सघन चेकिंग कराई। बिना मास्क लगाए वाहनों पर चल रहे लोगों के वाहनों के चालान काटे गए। *डीएम, एसएसपी ने* वाहन स्वामियों को निर्देश दिए कि साप्ताहिक लोकडाउन का पालन करें, अनावश्यक घर से बाहर न घूमे तथा घर से बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें। बिना मास्क लगाए सड़क पर चल रहे एवं दोपहिया वाहनों, साइकिल एवं अन्य वाहनों से जा रहे लोगों को रोक-रोककर मास्क वितरित किये। उन्होंने तहसील जलेसर के अवागढ़ क्षेत्र में भ्रमण कर साप्ताहिक लॉकडाउन का जायजा लेते हुए लोगों को लॉकडाउन का पालन करने की हिदायत दी। *इस अवसर पर* एलआईयू इंस्पेक्टर अजय त्रिपाठी, टीएसआई बचान सिंह आदि मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks