04 अभियुक्तों को ₹14,670 तथा ताश पत्तों सहित किया गिरफ्तार

एटा – थाना‌ पिलुआ पुलिस को मिली सफलता, पिलुआ पुलिस द्वारा जुआरियों के विरूद्ध चलाए गए अभियान के तहत जुआ खेल रहे 04 अभियुक्तों को ₹14,670 तथा ताश पत्तों सहित किया गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर श्री सुनील कुमार त्यानगी के नेतृत्व में जुआरियों/सटोरियों के विरूद्ध चलाए गए अभियान के तहत थाना पिलुआ पुलिस द्वारा जुआ खेल रहे 04 अभियुक्तों को दि0- 02.12.2023 समय करीब 19.05 बजे ग्राम भूपालपुर के जंगल से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है । मौके से ताश के पत्तों की गड्डी व 14670 रुपए बरामद हुए जिसके सम्बन्ध मे थाने पर मु0अ0सं0 236/23 धारा 13 जुआ अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-

  1. प्रमोद पुत्र मोहलाल निवासी नगला बेल थाना पिलुआ जिला एटा
  2. सत्यदेव पुत्र रामचन्द्र निवासी खुटियाना थाना कोतवाली देहात जिला एटा
  3. भूपेश पुत्र रामसिंह निवासी नगरिया बीच थाना मारहरा जिला एटा
  4. हरीश पुत्र चिरोंजीलाल निवासी भूपालपुर थाना पिलुआ जिला एटा।

बरामदगी-

  1. 14670 रुपए।

गिरफ्तार करने वाली टीम–

  1. उ0नि0 श्री अवधेश कुमार दुबे
  2. का0 मुकेश कुमार
  3. का0 युनूस खान
  4. का0 धर्मेन्द्र कुमार
  5. का0 बल्देव राणा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks