प्रदर्शन एवं महापंचायत को सफल बनाने की रणनीति तैयार

प्रदर्शन एवं महापंचायत को सफल बनाने की रणनीति तैयार

एटा।आज दिनांक 8 अगस्त 2020 को अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले मधुर गेस्ट हाउस आगरा रोड एटा पर संगठन के पदाधिकारियों की बैठक की गई उक्त बैठक में सर्वप्रथम अखिल संघर्षी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सरकारों की गलत नीतियों के कारण किसान पूर्णरूपेण बर्बाद होता जा रहा है मजदूर की कोई सुनने वाला नहीं है देश और प्रदेश की सरकार उद्योगपति की खुशियों के लिए काम कर रही हैं इसलिए सभी किसानों नौजवानों को संगठित होने की आवश्यकता है किसान और मजदूर आज के समय में संगठित नहीं हुआ तो आने वाली पीढ़ियां कभी भी माफ नहीं करेंगी इसलिए आवश्यकता है कि कल दिनांक 9 अगस्त 2020 को किसानों के देशव्यापी प्रदर्शन को सफल बनाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को सौंपी गई तथा किसानों के देवता बलदाऊ महाराज की जयंती 24 अगस्त को एटा में प्रस्तावित किसान महापंचायत को सफल बनाने हेतु सभी को जिम्मेदारी सौंपी गई तथा किसी भी हालत में कार्यक्रम सफल बनाने के लिए और अपनी आवाज को पूरी ताकत के साथ देश के प्रधानमंत्री तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को संघर्ष के लिए तैयार रहने की बात कही गई तथा सभी को अभी से अपने-अपने क्षेत्रों में प्रचार प्रसार के लिए जुट जाने के लिए कहा गया है और ऊर्जावान क्रांतिकारी साथियों को संगठन से जोड़ने के लिए भी निर्देश दिया गया

इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- हाकिम सिंह वर्मा प्रधान, अरविंद शाक्य, थान सिंह लोधी, डॉक्टर राजपाल सिंह वर्मा, ओमपाल शास्त्री, दिनेश पाल सिंह, गुड्डू भाई, आशुतोष, मधुर, मोहित, विवेक, सौरभ राजपूत, नीरज यादव, सुखबीर सिंह, यदुवीर सिंह, परविंदर सिंह, गुलशन कुमार, हिमांशु वर्मा, आयुष, प्रियांशु सहित आदि लोग उपस्थित रहे

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks