
एटा–थाना अवागढ़ पुलिस को मिली सफलता, अवागढ़ पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध असलहा कारतूस सहित किया गया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के पर्यवेक्षण में अपराध की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त सुखवीर सिह पुत्र प्रताप सिह निवासी रणा थाना घिरोर जिला मैनपुरी को एक अवैध तमंचा व दो जिंदा करतूस सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मुअसं– 302/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-
- सुखवीर सिह पुत्र प्रताप सिह निवासी रणा थाना घिरोर जिला मैनपुरी
बरामदगी
- 01 अवैध तमंचा व 02 कारतूस जिन्दा .315 बोर
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-
- उ0नि0 श्री रामदास सिंह
- है0का0 मुकेश कुमार
- है0का0 रामवीर सिंह
- का0 रवि कुमार।