जय श्री राम बोलने पर, छात्रों का निष्कासन

जय श्री राम बोलने पर, छात्रों का निष्कासन

मऊरानीपुर (झांसी), । झांसी में जयश्री राम बोलने पर स्कूल प्रबंधन ने चार छात्रों को निष्कासित कर दिया। विवाद प्रशासनिक अफसरों तक पहुंचा तो कॉलेज बैकफुट पर आया और बच्चों को वापस बुलाया।

मऊरानीपुर में मढ़ा मंदिर रोड स्थित सेंट मेरी कॉलेज में शुक्रवार को बच्चों को नॉलेज के आधार पर बोलना था। इसके लिए 10 वीं के छात्रों के अलग-अलग ग्रुप बनाए गए थे। एक ग्रुप के चार बच्चों रौनक यादव, पीयूष श्रीवास, अनुराग गोस्वामी और एक छात्रा ने अयोध्या और भगवान राम के बारे में बोलना शुरू किया। अपनी बात उन्होंने जयश्री राम से समाप्त की जिसके बाद कॉलेज प्रशासन ने इसे राजनीति से प्रेरित नारा माना और अभिभावकों को बुलाकर आठ दिन के लिए चारों बच्चों को स्कूल से निकाल दिया। अभिभावकों ने बच्चों की तरफ से माफी मांगी पर प्रबंधन नहीं माना।

मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो विवाद शुरू हो गया। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता शनिवार को कॉलेज पहुंचे और धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। अधिकारियों ने जांच शुरू की।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks