
फर्रुखाबाद/कायमगंज–
चोरों के होंसले बुलंद,
बीती रात 6 विधुत पोलों से तार चोरी कर हुए फरार,लगातार चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत।
बीती रात चोरों ने एल टी लाइन के 6 पोलों के तार उतार कर चोरी कर लिये जिससे विधुत महकमें में हड़कंप मच गया। कोतवाली क्षेत्र के गांव मऊरशीदाबाद के मोहल्ला जाजियों में 6 विधुत पोलों के तार उतार कर चोरी कर लिये गये। ग्रामीणों ने इसकी सूचना विधुत विभाग के कर्मचारियों को दी। विधुत विभाग के कर्मचारी नावेद खान,रखी खां उर्फ पप्पू,देवेन्द्र कुमार,बंटी,हाशिम,भोला आदि मौके पर पहुंचे,तथा मौके का जायजा लेकर जांच पड़ताल की। बंच केविल पड़ने की वजह से LT.लाइन के तार 6 पोलों पर मौजूद थे जिसमें विधुत आपूर्ति बंद पड़ी हुई थी। इसका फायदा उठाकर चोरों ने घटना को अंजाम दिया।
कुछ दिन पहले ही निकट के गांव कटरा रहमत खां में चोरी की वारदात हुई है जिससे ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।