आर जे पी पब्लिक स्कूल के तत्वाधान में आज के दिन स्पोर्ट्स डे मनाया गया है।

वाराणसी आज बताते चले की सबसे पहले बच्चो ने अपने परेड से सभी को प्रभावित किया और सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर अनेक दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की गई और बच्चों में खूब उत्साह भरा था।
इस खेल प्रतियोगिता में कबड्डी जैकेट रेस लंबी कूद रस्सी कूद फ्रॉग कूद बाॅल बैलेंसिंग हूला हूप दौड़ आदि आयोजित हुआ है।
स्कूल की प्रधानाचार्या गोल्डी पाडें ने सभी विजेता बच्चों को ट्रॉफी मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया और बाकी के प्रतिभागी बच्चों को प्रोत्साहित किया। यहां अध्यापिकाएं काजल सिंह रचना दुबे साक्षी दुबे प्रज्ञा जयसवाल भाग्यश्री चौबे नेहा श्रीवास्तव नेहा सिंह काजल मिश्रा श्रयांशी मोदनवाल और शालिनी चौबे इत्यादि लोग मौजूद रहे और सभी अध्यापिकाओं ने बच्चों के साथ प्रतियोगिता में उनका उत्साह बनाए रखा।