काशी विद्यापीठ के तीन विद्यार्थी नेशनल एनवायरमेंटल यूथ पार्लियामेंट के राष्ट्रीय फाइनल में पहुंचे।
वाराणसी

स्टूडेंट फॉर डेवलपमेंट यूजीसी तथा शिक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित नेशनल एनवायरमेंटल यूथ पार्लियामेंट के रीजनल लेवल सेमी फाइनल प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 28 तथा 29 नवंबर 2023 को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ द्वारा ऑनलाइन आयोजित किया गया था। जिसमें प्रदेश भर से 18 विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के आठ विद्यार्थियों ने रीजनल लेवल सेमीफाइनल में प्रतिभाग किया जिसमें से तीन विद्यार्थी नागपुर में होने वाले नेशनल फाइनल के लिए चयनित हुए। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से अदिति त्रिवेदी नामित कुमार सिंह तथा अभिषेक पांडे को आज चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ द्वारा पुरस्कृत किया गया। रीजनल लेवल सेमी फाइनल में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों में अमित विक्रम ओझा शिखा पटेल भावार्थ केसरी हिमांशु मिश्रा तथा लाइबा सिद्दीकी भी शामिल रहें।