
एटा- थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा धोखाधड़ी कर झूठे दस्तावेज़ तैयार कराकर जमीन हड़पने के मामले में वांछित चल रही अभियुक्ता गिरफ्तार श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन व श्रीमान क्षेत्राधिकारी अलीगंज के नेतृत्व में थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा धोखाधड़ी कर झूठे दस्तावेज़ तैयार कराकर जमीन हड़पने के मामले में वांछित चल रही अभियुक्ता को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनाँक 08.08.2020 को थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा *मु0अ0स0 465/19 धारा 420/467/468/471 IPC* थाना जैथरा एटा में वांछित अभियुक्ता मुन्नी देवी पत्नी स्व0 उदयवीर सिंह नि0 ग्राम दौलतपुर थाना जसरथपुर एटा को समय करीब 09.45 बजे अभियुक्ता के घर ग्राम दौलतपुर थाना जैथरा एटा से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्ता के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्ता का नाम व पता:-
- मुन्नी देवी पत्नी स्व0 उदयवीर सिंह नि0 ग्राम दौलतपुर थाना जसरथपुर एटा
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल:-
- SHO प्रमोद कुमार कुरील
- का0 233 विनोद कुमार
- का0 972 सुगम कुमार
- का0 1264 संजय
- म0 का0 803 अनु निर्वाण