एटा

“ऑपरेशन जागृति” अभियान के तहत थाना पिलुआ क्षेत्रांतर्गत ककरावली ग्राम पंचायत स्थित महेंद्र सिंह अमौरिया इंटर कॉलेज में यूनिसेफ के प्रतिनिधि श्री शैलेश प्रताप सिंह, श्री मुकुन्द बल्लभ शर्मा, श्रीमती कल्पना जोशी एवं स्थानीय पुलिस द्वारा “ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला” आयोजित कर आशा संगिनी, आशा कार्यकर्ती , CLF कार्डिनेट एंव समूह सखियां तथा ब्लाक के सभी इण्टर कालेज के अध्यापकों, पुलिस कर्मियों को ऑपरेशन जागृति अभियान के क्रियान्वयन उद्देश्य एवं अभियान को सफल बनाने के संबंध में प्रशिक्षित किया गया
प्रशिक्षण में मुख्यतः आशा संगिनी बीट पुलिस और शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित की गई जिसके मुख्य बिंदु निम्नलिखित है
शिक्षकों हेतु मुख्य संदेश
- महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध हिंसा की रोकथाम
- कानूनी तंत्र का दुरुपयोग रोकना
- साइबर अपराधों से सुरक्षा
बीट पुलिस के लिए मुख्य संदेश
- झूठे प्रकरण दर्ज न करना एवं कानून का दुरुपयोग न करना।
- साइबर हिंसा से सुरक्षा एवं उससे संबंधित जागरूकता एवं संदिग्ध गतिविधियों की रिपोर्टिंग
आशा कार्यकर्ताओं और कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन के लिए मुख्य संदेश
- समुदाय को हिंसा के विरुद्ध एकजुट होने के लिए प्रोत्साहित करना
- सामुदायिक निगरानी जैसे वीसीपीसी बैठक पोषण पखवाड़ा महिला एवं बाल सभा इत्यादि का उपयोग कर जागरूक करना
- संपत्ति विवादों बलात्कार छेड़खानी आदि के झूठे प्रकरण के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक करना
- समुदाय को साइबर अपराधों के रिपोर्टिंग के बारे में जागरूक करना