केन्द्रीय पेंसन मेमोरेन्डम उत्तर प्रदेश में भी हो लागू।
पुरानी पेंसन विसंगति समाधान संघर्ष मोर्चा वाराणसी ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन।

वाराणसी
पुरानी पेंशन विसंगति समाधान संघर्ष मोर्चा के जिला संयोजक शेषनाथ वर्मा व सह संयोजक वेद कुमार सिंह के नेतृत्व मे उत्तर प्रदेश में भी 3 मार्च 2023 का केन्द्रीय पेंसन मेमोरेन्डम लागू हो इस निमित्त मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी द्वारा नियुक्त एडीएम सिटी वाराणसी अलोक वर्मा के माध्यम से दिया गया। पुरानी पेंशन विसंगति समाधान मोर्चा के जिला संयोजक शेषनाथ वर्मा ने मांग की कि जैसे उत्तराखंड व हरियाणा मे मेमोरेन्डम जारी हुआ है वैसे ही उत्तर प्रदेश में भी लागू हो। जिला सह संयोजक वेद कुमार सिंह ने कहा कि 28 मार्च 2005 के पूर्व विज्ञापित विज्ञापन के आधार पर नियुक्त शिक्षको को व कर्मचारियो को पुरानी पेंसन का लाभ दिया जाए। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के कार्यकारी जिला अध्यक्ष ज्योति प्रकाश ने कहा की पेंसन शिक्षक कर्मचारी का हक है इसे उत्तर प्रदेश मे भी लागू किया जाए। ज्ञापन देने वालो मे प्रदेश संयोजक सुधांशु त्रिपाठी,प्रदेश सह संयोजक आनन्द कुमार सिंह राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के कार्यकारी जिला अध्यक्ष ज्योति प्रकाश संजय गुप्ता सुभाष चन्द्र राय मुकुल मौर्य विजय गुप्ता जुबैर अहमद नागेन्द्र शर्मा संजय पाल आभा श्रीवास्तव इन्द्रा अग्रवाल जगदीश वर्मा पूनम वर्मा सरिता शर्मा आरती सिंह वन्दना दुबे साधना सिंह के साथ सैकड़ो शिक्षक शामिल रहे।