ऑपरेशन जागृति अभियान के क्रियान्वयन उद्देश्य एवं अभियान को सफल बनाने के संबंध में प्रशिक्षित किया

एटा

आज दिनांक 30.11.2023 को “ऑपरेशन जागृति” अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात क्षेत्रांतर्गत मरथरा ग्राम पंचायत एवं थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत आवास विकास कालोनी शीतलपुर में यूनिसेफ के प्रतिनिधि श्री शैलेश प्रताप सिंह, श्री मुकुन्द बल्लभ शर्मा, श्रीमती कल्पना जोशी एवं स्थानीय पुलिस द्वारा “ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला” आयोजित कर आशा संगिनी, आशा कार्यकर्ती , CLF कार्डिनेट एंव समूह सखियां तथा ब्लाक के सभी इण्टर कालेज के अध्यापकों, पुलिस कर्मियों को ऑपरेशन जागृति अभियान के क्रियान्वयन उद्देश्य एवं अभियान को सफल बनाने के संबंध में प्रशिक्षित किया गया


प्रशिक्षण में मुख्यतः आशा संगिनी बीट पुलिस और शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित की गई जिसके मुख्य बिंदु निम्नलिखित है

शिक्षकों हेतु मुख्य संदेश

  1. महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध हिंसा की रोकथाम
  2. कानूनी तंत्र का दुरुपयोग रोकना
  3. साइबर अपराधों से सुरक्षा

बीट पुलिस के लिए मुख्य संदेश

  1. झूठे प्रकरण दर्ज न करना एवं कानून का दुरुपयोग न करना।
  2. साइबर हिंसा से सुरक्षा एवं उससे संबंधित जागरूकता एवं संदिग्ध गतिविधियों की रिपोर्टिंग

आशा कार्यकर्ताओं और कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन के लिए मुख्य संदेश

  1. समुदाय को हिंसा के विरुद्ध एकजुट होने के लिए प्रोत्साहित करना
  2. सामुदायिक निगरानी जैसे वीसीपीसी बैठक पोषण पखवाड़ा महिला एवं बाल सभा इत्यादि का उपयोग कर जागरूक करना
  3. संपत्ति विवादों बलात्कार छेड़खानी आदि के झूठे प्रकरण के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक करना
  4. समुदाय को साइबर अपराधों के रिपोर्टिंग के बारे में जागरूक करना

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks