यातायात जागरूकता माह नवंबर वर्ष 2023″ का समापन समारोह आयोजित किया गया


एटा ~ आइडियल पब्लिक स्कूल में पुलिस अधीक्षक अपराध एटा श्री विनोद कुमार पांडेय तथा एडीएम प्रशासन श्री आलोक कुमार की उपस्थिति में “यातायात जागरूकता माह नवंबर वर्ष 2023” का समापन समारोह आयोजित किया गया।


आज दिनांक 30.11.2023 को आइडियल पब्लिक स्कूल निधौली रोड एटा में "यातायात जागरूकता माह नवंबर वर्ष 2023" का समापन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध एटा श्री विनोद कुमार पांडेय तथा एडीएम प्रशासन श्री आलोक कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर समापन समारोह की शुरुआत की गई। पुलिस अधीक्षक अपराध एटा श्री विनोद कुमार पाण्डेय द्वारा यातायात नियमों का पालन करते हुए नियमों के प्रति जागरूक रहने के संबंध में वक्तव्य दिए गए। तथा श्री आलोक कुमार द्वारा बच्चों को सड़क सुरक्षा के संबंध में संबोधित करते हुए कहा की हम सभी को यातायात नियमों के प्रति जागरूक रहते हुए उनका पालन करना चाहिए। इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा यातायात नियमों के संबंध में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया जिसके उपरांत बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात श्री संजय सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर श्री विक्रांत द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी सदर श्री सुनील त्यागी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर श्री निर्दोष सेंगर, एलआईयू निरीक्षक श्री अजय त्रिपाठी, प्रभारी उपनिरीक्षक यातायात श्री अनिल वर्मा व अन्य यातायात कर्मी एवं अन्य पुलिस बल सहित स्कूल स्टाफ व भारी संख्या में छात्र-छात्रा मौजूद रहे।

यातायात माह के अंतर्गत किए गए कार्यों का विवरण

  1. यातायात जागरूकता हेतु जनपद में 16 नुक्कड़ सभा आयोजित की गईं।
  2. वाहनों द्वारा शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात जागरूकता हेतु प्रचार प्रसार किया गया।
  3. यातायात स्लोगन नियमों एवं सुरक्षात्मक निर्देश संयुक्त 32,526 पंपलेट बाँटे गए
  4. यातायात जागरूकता हेतु 43 होर्डिंग्स लगाए गए।
  5. 2867 ट्रैक्टर ट्राली एवं अन्य वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए व समाचार पत्रों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स फ़ेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर के माध्यम से प्रचार प्रसार कर जागरूक किया गया।
  6. जनपद में 3568 पोस्टर तथा 58 बैनर लगाए गए हैं।
  7. यातायात माह के अंतर्गत 35 स्कूलों में सभाएँ आयोजित कराई गई जिसमें 18657 छात्रों ने प्रतिभाग किया।
  8. यातायात माह के अंतर्गत 7014 ई-चालान किए गए।
  9. यातायात माह के अंतर्गत कुल 73,70,800 रुपए का शमन शुल्क किया गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks