
एटा कचहरी स्थित धरना स्थल पर 10 बजे बैठक कर 11 दिसम्बर को किसान महापंचायत सफल बनाने हेतु महत्वपूर्ण रणनीति बनाई जाएगी तथा जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा
आपको अवगत कराना है कि अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले एटा कचहरी स्थित धरना स्थल पर कल दिनांक 01.12.2023 को प्रातः 10 बजे से संगठन के पदाधिकारी / कार्यकर्ताओं की बैठक कर एम0 एस0 पी0 गारंटी कानून, बिजली, पानी, खाद, आदि स्थानीय एवं प्रांतीय, राष्ट्रीय मुद्दों को प्रमुख रुप से उठाया जाएगा तथा भ्रष्टाचार, अत्याचार, अन्याय, शोषण के खिलाफ 11 दिसंबर 2023 को एटा कचहरी स्थित धरना स्थल पर प्रस्तावित किसान महापंचायत को सफल बनाने हेतु अति महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे उक्त बैठक में संगठन के पदाधिकारी / कार्यकर्ताओं सहित सभी किसान, नौजवान, मजदूर, महिलाओं से अनुरोध है कि समय से उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं तथा बैठक के अंत में जिलाधिकारी एटा को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
सम्मानित पत्रकार साथी 12:30 बजे सादर आमंत्रित हैं।