
आप सभी साथियों को अवगत कराना है कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन के केंद्रीय मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी के द्वारा एवं राष्ट्रीय कोर कमेटी के द्वारा संयुक्त रूप से यह निर्णय लिया गया है कि सत्र 2024 एवं 2025 के पुनर्गठन की कार्रवाई 10 दिसंबर से प्रारंभ होने जा रही है।
जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश कार्यकारिणी एवं मंडल कार्यकारिणी एवं जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया जाएगा।
अब तक सभी राज्यों की कार्यप्रणाली की समीक्षा कर ली गई है निष्क्रिय राज्य चेयरमैन एवं डिप्टी चेयरमैन एवं प्रदेश अध्यक्ष तथा सभी विभागीय प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष के पदों में भी बदलाव किया जाएगा और जिन्हें कार्यकारिणी में मीडिया अधिकारी एवं पदाधिकारी नहीं बनाया जाएगा उन्हें सम्मानजनक राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय पार्षद के पद पर नियुक्त करते हुए संगठन विस्तार के लिए विभिन्न राज्यों का पर्यवेक्षक भी नियुक्त किया जा सकता है।
सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य चेयरमैन एवं डिप्टी चेयरमैन के पदों पर नियुक्ति भारतीय मीडिया फाउंडेशन के मीडिया सरकार श्री एके बिंदुसार जी के दिशा निर्देशन में किया जाएगा।
जो संगठन का हितेषी होगा जो पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के अधिकार सम्मान सुरक्षा के सवाल पर दृढ़ संकल्पित होकर कार्य करने का इच्छुक है वह अपने नाम का प्रस्ताव कर सकते हैं केंद्रीय चुनाव समिति सभी समीक्षाओं के बाद स्वतंत्र रूप से उनकी नियुक्ति करने के लिए स्वतंत्र हैं।
जो भी अब तक मीडिया अधिकारी राष्ट्रीय कमेटी एवं प्रदेश कमेटी में निष्पक्ष तरीके से कार्य किए हुए हैं उनकी भी सूची बना ली गई है उनसे सुझाव लेने के बाद प्रदेश कार्य समिति का गठन किया जाएगा तथा उसके बाद प्रदेश कार्य समिति के सुझाव पर मंडल कमेटी एवं जिला कमेटी के अध्यक्षों की घोषणा होगी।
केंद्रीय मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी के द्वारा प्रत्येक राज्यों में एक प्रशासक पद का सृजन किया गया है संपूर्ण राज्य में संपूर्ण दायित्व का निर्वहन करने का अधिकार प्रशासक का होगा जिसके नेतृत्व में देखरेख में जिनके समीक्षात्मक रिपोर्ट के आधार पर प्रदेश कार्यकारिणी का संचालन होगा।
राज्य प्रशासक केंद्रीय जनरल असेंबली के केंद्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय सलाहकार परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय अनुशासन समिति के केंद्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय पॉलिसी मेकिंग सुप्रीम कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष , केंद्रीय राज्य महा अधिवेशन आयोजन समिति के केंद्रीय अध्यक्ष के संयुक्त समायोजन से बना केंद्रीय प्रशासक एवं चुनाव समिति को अपना रिपोर्ट समय-समय पर देते रहेंगे जिसके आधार पर अन्य निर्णय लिये जाएगा।
*भवदीय*
मोहम्मद आसिफ अंसारी
संस्थापक सदस्य एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय मीडिया फाउंडेशन।
एवं प्रधान संपादक निर्मल राष्ट्र एवं प्रबंध निदेशक bmf news network
*उठो साथियों आंखें खोलो*
*लग जाओ राष्ट्र परस्ती में*
*भारतीय मीडिया फाउंडेशन का दीप जलाओ भारत की बस्ती बस्ती में*।
*मिशन 2024*