अखिल भारतीय सनातन समिति द्वारा ज्वर हरेश्वर महादेव मंदिर में हलाल सर्टिफिकेट को बंद करने के उपलक्ष्य मेंअभिनंदन समारोह।
वाराणसी

आज अखिल भारतीय सनातन समिति द्वारा ज्वर हरेश्वर महादेव मंदिर में प्रदेश सरकार द्वारा हलाल सर्टिफिकेट को बंद करने के उपलक्ष्य में योगी का अभिनंदन समारोह आयोजन किया गया।
जिसमे हिन्दू जनजागृति समिति से राजन केशरी पातालपुरी मठ के पीठाधीश्वर महंत बालक दास महाराज वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा अखिल भारतीय मानस प्रचार समिति के अध्यक्ष व समाजसेवी रवि शंकर सिंह जैतपुरा सभासद विवेक जायसवाल व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे समिति के अध्यक्ष डॉ अजय जायसवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। संचालन राजेश सेठ द्वारा किया गया।
इसमें हिन्दू जनजागृति समिति के राजन केशरी ने हलाल सर्टिफिकेशन के ऊपर अभियान के बारे में बताया समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री रमेश शिंदे जी ने 3 वर्षो में 6000 पेपरों को रिसर्च किया और एक हलाल जिहाद पुस्तक का निर्माण करके संपूर्ण भारत में इसका जागरण शुरू किया। आज इसका उत्तर प्रदेश सरकार ने जो निर्णय लिए हलाल सर्टिफिकेट के बारे में इसका समिति सह्रदय से माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का अभिनंदन करती है।
समिति के पदाधिकारी जयशंकर प्रसाद गुप्ता अभय स्वाभिमानी छेदी प्रसाद सुजीत जायसवाल बृजेश जायसवालमुन्नू जायसवाल राकेश जायसवाल छवि जायसवाल डा पुष्पा जायसवाल, ज्योति प्रजापति व अन्य लोग मौजूद थे।