
एटा- थाना पिलुआ पुलिस को मिली सफलता, पिलुआ पुलिस द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म की घटना में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को 48 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह सिंह के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के पर्यवेक्षण में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पिलुआ पुलिस द्वारा एक वांछित यशवीर पुत्र राजवीर निवासी ग्राम बेहटा थाना पिलुआ एटा सम्बन्धित मु0अ0सं0 233/23 धारा 376AB, 506 भादंवि व 5M/6 पॉक्सो एक्ट को आज दिनांक 29.11.23 को गुलाबपुर मारहरा रोड के पास से समय करीब 10.20 बजे गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता–
- यशवीर पुत्र राजवीर निवासी ग्राम बेहटा थाना पिलुआ एटा
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
- उ0नि0 श्री अवधेश कुमार
- है0का0 समीर खान
- का0 बलदेव