किसान शिविर में भ्रष्टाचार अत्याचार अन्याय के खिलाफ लड़ने का आह्वान किया एटा आने का न्योता

फर्रुखाबाद जनपद में गंगा के किनारे ढाई घाट पर आयोजित किसान शिविर में भ्रष्टाचार अत्याचार अन्याय के खिलाफ लड़ने का आह्वान किया एटा आने का न्योता दिया

जनपद फर्रुखाबाद में गंगा के किनारे ढाई घाट पर किसान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें आसपास के कई जनपदों के किसानों ने सहभागिता की उक्त शिविर का उद्घाटन अखिल भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 अखिल संघर्षी ने किया उक्त शिविर में उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए बताया कि आज हिंदुस्तान में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार अत्याचार अन्याय शोषण का अगर कोई शिकार हो रहा है तो हिंदुस्तान की 85 प्रतिशत आबादी गरीब मजदूर किसान के रूप में हो रही है आज जरूरत है कि हम सारे लोग संगठित होकर के उक्त अन्याय के खिलाफ सड़कों पर लड़े और समय समय पर अपनी शक्ति का प्रदर्शन करते हुए देश और प्रदेश की सरकारों को किसान मजदूर के हाक में निर्णय लेने के लिए बाध्य करें तथा भ्रष्टाचार अत्याचार अन्याय शोषण के खिलाफ 11 दिसंबर 2023 को एटा कचहरी स्थित धरना स्थल पर प्रस्तावित किसान महापंचायत में सहभागिता के लिए सभी सम्मानित किसान साथियों को आमंत्रित किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरज सिंह शाक्य, प्रमुख प्रदेश महासचिव विशेष यादव, प्रदेश संगठन मंत्री प्रदीप अहीर, मंडल अध्यक्ष हुकुम सिंह, मंडल उपाध्यक्ष यदुवीर सिंह, जिला अध्यक्ष फर्रुखाबाद प्रेमचंद सक्सेना, सोनू यादव कांगरोल, जिला सचिव विपिन कुमार, रामशंकर यादव, सुनीता शाक्य महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks