
( प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं को वितरित की गईं सुरक्षा किटें )
कासगंज।उत्तर प्रदेश कौशल विकास के केंद्र बालाजी पैलेस में चल रहे छह दिवसीय मिशन शक्ति जागरूकता प्रशिक्षण सत्र का सोमवार को समापन किया गया। इस दौरान प्रशिक्षकों को महिलाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। सरकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण सत्र के समापन पर शामिल रहीं सभी महिलाओं को सुरक्षा किटें वितरित की गईं।
प्रशिक्षण सत्र के समापन पर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख यशवीर सिंह राजपूत, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी विनीता कश्यप, जिला मीडिया प्रभारी भाजपा केके सक्सेना, सोशल मीडिया प्रभारी प्रतीक माहेश्वरी, महिला ट्रेनर हेड विजयलक्ष्मी कश्यप रहे। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख यशवीर सिंह राजपूत ने कहा कि महिला शक्ति को सशक्त बनाने के लिए केंद्र व राज्य सरकार तमाम योजनाएं चला रही है। महिलाओं सुरक्षा व रोजगार दिया जा रहा है। सुरक्षा के लिए सरकार ने 112, 1076, प्रत्येक थाना में महिला सुरक्षा केंद्र की व्यवस्था है। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक व संचालक अभयप्रिय श्रीवास्तव, अंकित कोहली, शाहिद अख्तर, उमेश कुमार, सचिन मिश्रा, शशी प्रभा, राजेश कुमारी, प्रेमवती, संतोष देवी, सचिन, उमेश समेत अन्य मौजूद रहे।