मन की बात कार्यक्रम प्रधानमंत्री का संबोधन हमेशा प्रेरणादाई होता है

मन की बात कार्यक्रम प्रधानमंत्री का संबोधन हमेशा प्रेरणादाई होता है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम के तहत रेडियो के माध्यम से प्रत्येक महीने के अंतिम रविवार को वर्चुअल माध्यम से देश की जनता को संबोधित करते हैं।।
आज 26 नवंबर को महीने के अंतिम रविवार को भी 107वां एपिसोड वर्चुअल माध्यम से प्रसारित हुआ। गिरिडीह विधानसभा मे शक्ति केंद्र 14 के तहत बूथ संख्या 60,61,62,63,64 के अंर्तगत गिरिडीह विधानसभा के निवर्तमान विधायक निर्भय शाहाबादी के आवासीय कार्यालय मे भाजपा के नेतागणों एवम कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना।
कार्यक्रम को लेकर पूर्व विधायक श्री शाहाबादी ने कहा कि प्रधानमंत्री का संबोधन हमेशा प्रेरणादाई होता है। उनके वोकल फॉर लोकल के अहवाहन का सुखद परिणाम है की बीते दीपावली,भैया दूज एवम छठ महापर्व पर देश भर में चार लाख करोड़ से अधिक की खरीददारी हुई जिसका उन्होंने अपने संबोधन में भी जिक्र किया।
मौके पर उपस्थित जिला परिषद अध्यक्षा एवम महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री प्रोफेसर विनीता कुमारी ने महिला सशक्तिकरण की दिशा मे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवम नारी शक्ति अभिनंदन विधेयक के लिए धन्यवाद किया।
जिला महामंत्री सुभाष चन्द्र सिन्हा ने कहा कि तेजस जैसे लड़ाकू विमान का निर्माण और निर्यात देश के आत्मनिर्भर बनने को दिशा में ऊल्लेखनीय प्रयास है और यह सब माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व और प्रेरणा से संभव हुआ है।

उनके अलावे यहां उपस्थित रहे – अशोक सिंह,मोतीलाल उपाध्याय,हबलू गुप्ता,वीरेंद्र वर्मा,मनीष कुमार,उत्तम लाला,सुरेश गुप्ता,ज्योतिष शर्मा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks