जरासंघ जयंती पर युवा चंद्रवंशी समाज ने शहर में निकाली भव्य शोभा यात्रा

जरासंघ जयंती पर युवा चंद्रवंशी समाज ने शहर में निकाली भव्य शोभा यात्रा

कई स्थानों की गई पुष्प वर्षा, लगाए गए महाराज जरासंघ के जयकारे

गिरिडीह:- चंद्रवंशी समाज के पुरोधा महाराज जरासंध जयंती को लेकर रविवार को गिरिडीह में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। युवा चंद्रवंशी समाज के गिरिडीह इकाई द्वारा निकाले गए इस शोभा यात्रा में इस दौरान सैंकड़ों की संख्या में चंद्रवंशी समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। झंडा मैदान से निकली भव्य शोभा यात्रा में महिलाएं, युवा, वृद्ध और युवतियां भी शामिल हुई। जबकि शोभा यात्रा की अगुवाई समाज की महिला नेत्री सह भाजपा नेत्री संजू देवी, जेएमएम नेता अजीत कुमार पप्पू, पूर्व वार्ड पार्षद अशोक राम सहित समाज के कई अन्य सदस्य कर रहे थे।

शोभा यात्रा में शामिल मौके पर गेरुवा वस्त्र पहनी युवतियां हाथ में तलवार लिए और महाराज जरासंघ के जयकारे लगाते हुए चल रही थी। वहीं शोभा यात्रा के दौरान कई स्थानों पर पुष्प वर्षा भी की गई। शहर भ्रमण करते हुए युवा चंद्रवंशी समाज का शोभा यात्रा इस बीच शहर के मधुवन वेजिस मोड़ पहुंचा, जहां बाहर से चंद्रवंशी समाज के पदाधिकारियों ने महाराज जरासंघ के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वापस झंडा मैदान के विवाह भवन पहुंच कर समाप्त शोभा यात्रा समाप्त हुई। शोभा यात्रा में अभय चंद्रवंशी, श्याम चंद्रवंशी समेत जिले भर से आए चंद्रवंशी समाज के लोग शामील थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks