अ.हि.फौज सैन्य प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन- डॉक्टर गीता रानी।

अ.हि.फौज सैन्य प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन- डॉक्टर गीता रानी।

काशी,अखंड हिंद फौज के सप्त दिवसीय प्राथमिक सेन्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन दिव्यांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल गोपपुर वाराणसी में किया गया है। सैन्य शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि गोरख मंदिर वाराणसी के महंत श्री योगी रामनाथ जी विशिष्ट अतिथि श्रीमती पूनम सिंह (राष्ट्रीय अध्यक्ष रोटी बैंक) तथा डॉक्टर गीता रानी प्रदेश उपाध्यक्ष गर्ल्स डिविजन की उपस्थिति में हुआ। आज के मुख्य अतिथि महंत श्री योगी रामनाथ जी ने शिविर में आए हुए अखंड हिंद फौजियों को आशीर्वाद दिया तथा। भारत के अग्नि वीर योजना से जुड़कर राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरणा दिया। विशिष्ट अतिथि पूनम सिंह ने फौजियों में उत्साह का वर्धन देश गीत से किया और फौजियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
डॉक्टर गीता रानी ने कहां की सुभाष चंद्र बोस जी बहुत ही दूरदर्शी विचारक थे। नेताजी सैनिककीकरण के पक्ष में थे। आजाद हिंद फौज बनाकर नेता जी ने क्रांतिकारी नारा दिया तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा इस नारे से भारत के सभी युवा जाग गए और अधिक से अधिक संख्या में आजाद हिंद फौज मे शामिल
हुए। आजाद हिंद फौज ने अंग्रेजों के नीव को जड़ से हिला दिया और कई प्रदेश को अंग्रेजों से मुक्त कर दिया।
आज जब विश्व आतंकवादी गतिविधियों से जूझ रहा है। तब सभी देश को सैनिकीकरण की महत्तासमझ आ रही है। शिविर में 200 प्रशिक्षार्थी भाग ले रहे हैं। सीनियर कैडेट्स धीरज जी साहिल जी सुनील जी सत्येंद्र जी इत्यादि उपस्थित हुए।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks