
एटा– थाना सकीट पुलिस को मिली सफलता,थाना सकीट पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए 03 अभियुक्तों को 4900 रूपये व 52 ताश के पत्तों सहित किया गया गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में अवैध जुआ व सट्टे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सकीट पुलिस द्वारा 03 अभियुक्तों को 4900 रूपये व 52 ताश के पत्तों सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना सकीट पर मु0अ0सं0 287/2023 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधि0 पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
बरामदगी
- 4900 रूपये व 52 ताश के पत्ते।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता
- विजय पुत्र रामप्रकाश नि0 कबार थाना सकीट जिला एटा।
- सर्वेन्द्र पुत्र दीपचन्द्र नि0 गंगनपुर थाना को0नगर जिला एटा।
- रतेन्द्र कुमार पुत्र रामचन्द्र नि0 चाँदपुर नोकसपुर थाना सकीट जिला एटा।
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल –
1- उ0नि0 चुन्नीलाल
2- है0का0 उपदेश कुमार
3 – का0 सचिन चौधरी
4- का0 राहुल कुमार