गायत्री माता की मूर्ति स्थापना के शुभ अवसर पर निकाला गया प्रभात फेरी

सिंदरी गायत्री मंदिर द्वारा कार्तिक पूर्णिमा एवं गायत्री माता की मूर्ति स्थापना के शुभ अवसर पर निकाला गया प्रभात फेरी ।
धनबाद
सिन्दरी (धनबाद ) 25 नवंबर शनिवार को गायत्री ज्ञान मंदिर सिंदरी से प्रातः 5.30 बजे कार्तिक पूर्णिमा एवं गायत्री माता की मूर्ति स्थापना के शुभ अवसर पर गायत्री परिवार के सक्रिय कार्यकर्ता द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी शहरपुरा गायत्री मंदिर से मिलन मोड़ , शिव मंदिर होते शहरपुरा भूंजा मोड़ शहरपुरा एल टाईप,एस के फोर, जयहिन्द मोड़, आर एम के फोर, लंगड़ा पुल,‌ शब्जी मार्केट, गुरुद्वारा होते हुए पुनः वापस गायत्री मंदिर पहुंचा। तत्पस्चात मौके पर गायत्री परिवार सिंदरी के भाई बहनों ने गायत्री मंत्र उच्चारण करते एवं जयकारा लगाते, नगर भजन कीर्तन के साथ पूरा क्षेत्र भ्रमण किये । गुरुवाणी की जय, गायत्री माता की जयकारो से आसपास के क्षेत्र गली मोहल्ले गायत्री मय हो उठा।
25 नवम्बर शनिवार को उपरोक्त कार्य कर्म के बाद संध्या 6बजे से सुन्दर काण्ड का पाठ भाई बहनों द्वारा किया गया ।पुनः 26नवम्बर रविवार को प्रातः6बजे से संध्या 6बजे तक 12घंटे का अखंड जाप तथा एवं 27नवम्बर सोमवार को माँ गायत्री जी के स्था पना दिवस के अवसर पर सुबह श्री सत्यनारायण भगवान की कथा हवन पूजा अर्चना और दीप यज्ञ , और प्रसाद वितरण किया जाएगा ।
इस कार्यक्रम में गायत्री परिवार के मुख्य टरसटी शशि भूषण कुमार गुप्ता, आई डी पंडित, सुरेन्द्र प्रसाद, अनिल भगत, नारायण साव,सुमन प्रसाद , उषा सिंह, रेखा प्रसाद, सरस्वती देवी, सुनीता शर्मा इत्यादि लोग उपस्थित थे ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks