एटा

आज दिनांक 24.11.2023 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह द्वारा, अपर पुलिस अधीक्षक एटा, क्षेत्राधिकारी जलेसर, प्रभारी निरीक्षक निधौली कलां एवं यूनिसेफ के प्रतिनिधियों सहित थाना निधौली कलां क्षेत्रांतर्गत, “राष्ट्रीय इंटर कॉलेज” में “ऑपरेशन जागृति” अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई, कार्यशाला में संवाद स्थापित कर पैंपलेट आदि वितरित करते हुए, “आशा संगनी, महिला पुलिसकर्मी, शिक्षकाओ एवं गणमान्य लोगों को अभियान के क्रियान्वन, उद्देश एवं सफल बनाने के संबंध में प्रशिक्षित किया गया।
प्रशिक्षण में मुख्यतः आशा संगिनी बीट पुलिस और शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित की गई जिसके मुख्य बिंदु निम्नलिखित है
शिक्षकों हेतु मुख्य संदेश
- महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध हिंसा की रोकथाम
2.कानूनी तंत्र का दुरुपयोग रोकना - साइबर अपराधों से सुरक्षा
बीट पुलिस के लिए मुख्य संदेश
- झूठे प्रकरण दर्ज न करना एवं कानून का दुरुपयोग न करना।
- साइबर हिंसा से सुरक्षा एवं उससे संबंधित जागरूकता एवं संदिग्ध गतिविधियों की रिपोर्टिंग
आशा कार्यकर्ताओं और कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन के लिए मुख्य संदेश
- समुदाय को हिंसा के विरुद्ध एकजुट होने के लिए प्रोत्साहित करना
- सामुदायिक निगरानी जैसे वीसीपीसी बैठक पोषण पखवाड़ा महिला एवं बाल सभा इत्यादि का उपयोग कर जागरूक करना
- संपत्ति विवादों बलात्कार छेड़खानी आदि के झूठे प्रकरण के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक करना
- समुदाय को साइबर अपराधों के रिपोर्टिंग के बारे में जागरूक करना