
पुलिस कर्मी पूर्ण निष्ठा , लगन से अपने दायित्वों का निर्वहन करें : माथुर।
कासगंज,उप महानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र शलभ माथुर द्वारा आज यहां जनपद के दौरे के दौरान पुलिस लाइन में झंडा दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण के उपरांत पुलिस कर्मियों की वर्दी पर झंडा लगाया गया तथा उत्तर प्रदेश पुलिस के गरिमामय इतिहास का वर्णन करते हुए डीजीपी उत्तर प्रदेश के संदेश को पढ़कर सुनाया गया ।
इसके उपरांत उन्होंने कार्तिकी पूर्णिमा को ध्यान में रखते हुए हरिपदी के घाटों का निरीक्षण करते हुए अधीनस्थों को आवश्यक निर्देश दिए यहां नगर पालिका अध्यक्ष , सोरों रामेश्वर दयाल मेहरे द्वारा डी आई जी और पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित का पटका पहना कर अभिनंदन किया गया तदोपरांत उप महानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र शलभ माथुर द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय , थरा चीथरा पहुंचे जहां उन्होंने अपर महानिदेशक पुलिस , आगरा के निर्देश पर आप्रेशन जागृति को सफल बनाऐ जाने का आह्वान करते हुए युवा बालिकाओं को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक करते हुए हिंसा पीड़ित महिलाओं/ बालिकाओं / किशोरियों को काउन्सलिंग एवं रेफ़रल सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं पाक्सो अधिनियम के तहत महत्वपूर्ण प्रावधानों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने जनसमुदाय को झूठे मुकदमों से होने वाली क्षति के बारे में समझाया और ऐसे मामलों में विशेष रूप से महिलाओं की सुरक्षा हेतु बनाए गए कानूनों का दुरुपयोग एवं यौन शौषक को पहिचानने तथा बिना डरे रिपोर्ट करने हेतु जागरुक किया तथा शासन द्वारा महिला सुरक्षा हेतु योजनाओं एवं सहायता के प्रसारित नम्बरों के बारे में भी जानकारी दी।
डॉ विनय शौनक चीफ रिपोर्टर दिल्ली टाइम्स न्यूज कासगंज।
आपसी झगड़े में बड़े भाई ने छोटे को चाकू मारा ।मौत।
थाना सिढपुरा के अन्तर्गत सिढपुरा कस्बे के लोहिया नगर निवासी अब्दुल हसन ने छोटे भाई मोहम्मद हसन को आपसी झगड़े में छुरा मार दिया जिसकी उपचार के लिए ले जाते समय मौत हो गई । क्षेत्राधिकारी पटियाली दीप कुमार पंत ने बताया कि पैसे के लेन देन को लेकर आपस में झगड़ा हुआ था , उन्होंने बताया कि सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है तथा आगे की कार्यवाही की जा रही है आला कत्ल चाकू और झगड़े में इस्तेमाल डंडा बरामद कर लिया गया है।