पलटते ही कार में लगी भीषण आग

औरैया ब्रेकिंग

स्टेडियम रोड पर तेज रफ्तार का कहर।

हाजी पेट्रोल पंप की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही कार विद्युत ट्रांसफॉर्मर से जोरदार टकराकर पलटी।

पलटते ही कार में लगी भीषण आग।

मुहल्ले वालों ने कार का शीशा तोड़कर चारों शराबियों को बाहर निकालकर बचाई जान।

सूचना पाकर तत्काल मौके पर पहुंचे SO औरैया पंकज मिश्रा।

मुहल्ले वालों ने कार में पानी डालकर बुझाई आग।

शराबी युवकों की रफ्तार से आधा दर्जन लोगों की किसी तरह बची जान।

स्टेडियम रोड पर अक्सर फर्राटा भरते हैं नशेबाज युवक।

हर पल खतरे में रहती है स्कूली छात्रों की जान।

शहर के स्टेडियम चौराहे पर घटी इस घटना से कार में सवार शराबियों की रफ्तार को लेकर मुहल्ले वालों में भारी आक्रोश।

मुहल्ले वालों ने PWD एक्सईएन से ब्रेकर बनवाने की मांग की।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks