वाराणसी मे सर्राफा कारोबारी के घर डकैती के नियत से आने वाले कुल 08 अन्तर्राज्यीय लुटेरो को कोतवाली पुलिस व क्राइम ब्रांच द्धारा गिरफ्तार कर भेजा जेल।
वाराणसी

थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत सर्राफा कारोबारी के घर डकैती के नियत से आने वाले कुल 08 अन्तर्राज्यीय लुटेरो को कोतवाली पुलिस व क्राइम ब्रांच वाराणसी की सयुक्त टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया श्रीमान् पुलिस आयुक्त पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा अपराध व अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान व पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्ररेट वाराणसी व अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में व सहायक पुलिस कोतवाली व थानाध्यक्ष कोतवाली के निकट पर्यवेक्षण में कमिश्ररेट वाराणसी के थाना कोतवाली पुलिस व क्राइम ब्रांच वाराणसी की टीम द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत सर्राफा कारोबारी के घर डकैती के नियत से आने वाले कुल 08 अभियुक्तों (1) चन्द्रशेखर (2) हर्ष वर्मा (3) मुजफ्फर अली (4) नाजिम अली (5) इमरान खान (6) शनब्बर खां उर्फ डब्बू (7) सलमान खान (8) शोराब खा को टोडरपुर मारुती सुजकी एजेन्सी के पास राजातलाब वाराणसी से दिनाक 23.11.2023 को समय 08.40 बजे गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 145/23 धारा 393, 452 भादवि0 विवेचना से धारा 393 को 399 में परिवर्तित किया गया पुलिस द्वारा गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के विरुद्ध विधिक कार्यवाही किया जा रहा है। पंजीकृत है। थाना कोतवाली
घटना का विवरण दिनांक 21.11.2023 को थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत बुलानाला स्थित सर्राफा कारोबारी बल्लभ दास अग्रवाल के घर पर अज्ञात बदमाशो द्वारा डकैती की नियत से पिस्टल लेकर घर घूसने के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त हुयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर वादी की लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0स0 145/23 धारा 393,452 भादवि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। जिसके सम्बन्ध में उच्चाधिकारीगणों के आदेश के क्रम में घटना मे सलिप्त बदमाशों की गिरफ्तारी हेतु तत्काल टीम गठित किया गया तथा सीसीटीवी फुटेज व सर्विलांस टीम की मदद से घटना में सम्मिलित सभी अभियुक्तगणो को मय घटना में प्रयुक्त वाहन व पिस्टलनुमा लाईटर के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
पंजीकृत अभियोग का विवरण-
मु0अ0स0 145/2023 धारा 399,452 भादवि थाना कोतवाली कमिश्ररेट वाराणस
गिरफ्तारी बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
थाना कोतवाली टीम
उ0नि0 आशीष मिश्रा थानाध्यक्ष थाना कोतवाली कमिश्नरेट वाराणसी ।
उ0नि0 भोला मिश्रा थाना कोतवाली कमिश्ररेट वाराणसी।
उ0नि0 पियूष कुमार थाना कोतवाली कमिश्नरेट वाराणसी।
का0 अखिलेश कुमार थाना कोतवाली कमिश्ररेट वाराणसी।
का० शिवम भारती थाना कोतवाली कमिश्ररेट वाराणसी।
क्राइम ब्रांच वाराणसी टीम
उ0नि0 मनीष मिश्रा
हे0का0 चन्द्रभान यादव
का० शंकर गौतम
सर्विलांस टीम वाराणसी
हे0का0 सन्तोष यादव
हे0का0 ज्ञानेन्द्र सिंह
हे0का0 सुनील राय
जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी।
गिरफ्तारी करने वाली टीम के उत्साहवर्धन हेतु श्री आर.एस. गौतम पुलिस उपायुक्त काशी जोन महोदय द्वारा 20,000/
रुपये नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।