19 साल की युवती मुस्लिम युवक के साथ 19 नवंबर से फरार

आगरा से बड़ी खबर,,,,

कमलानगर क्षेत्र से एक 19 साल की युवती मुस्लिम युवक के साथ 19 नवंबर से फरार है।

व्यापारी की 19 वर्षीय पोती पिछले दो साल से अछनेरा निवासी फुरकान के संपर्क में हैं।

परिजनों ने बताया कि युवती की दो साल पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी।

परिजनों को पता चला तो उन्होंने युवती को रोका इंस्टाग्राम इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी, लेकिन युवती नहीं मानी और लगातार फुरकान के संपर्क में रही।

परिजनों का आरोप है कि इन दो सालों में दोस्ती का रिश्ता प्यार में बदला परिजन इस रिश्ते का विरोध करते रहे।

19 नवंबर को युवती बहाने से घर से निकली, परिजनों का आरोप है कि फुरकान उसे बहला फुसला कर ले गया है।

परिजनों ने फुरकान के साथ उसके पिता और भाई के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया है।

मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks