भाजपा की असली मंशा को सामने ला दिया पूर्व राष्ट्रपति कोविंद के बयान से – सैयद मुनीर अकबर

भाजपा की असली मंशा को सामने ला दिया पूर्व राष्ट्रपति कोविंद के बयान से – सैयद मुनीर अकबर
बुलंदशहर, 22 नवम्बर 2023। अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद मुनीर अकबर छतने कहा है कि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का बयान कि अगर देश में एक चुनाव होता है तो उस पार्टी को लाभ होगा जो केंद्र में सत्ता में है, मोदी सरकार की असली मंशा को सामने ला दिया है। पूर्व राष्ट्रपति कोविंद को मोदी सरकार ने देश में एक चुनाव कराने के लिए बनाई गई कमेटी का अध्यक्ष बनाया है। रामनाथ कोविंद ने रायबरेली में मीडिया से यह बात कही थी।

प्रेस विज्ञप्ति जारी कर के सैयद मुनीर अकबर ने कहा कि पूरे देश में एक ही साथ केंद्र और राज्यों के चुनाव कराने की योजना पर कांग्रेस ने यही संदेह व्यक्त किया था कि इससे केंद्र और राज्यों के बीच का संघीय संबंध बिखर जाएगा और राज्य केंद्र के अधीन होने लगेंगे। यह स्थिति आगे चल कर केंद्रीय सत्ता के सर्व शक्तिशाली होते जाने में तब्दील हो जाएगी। वहीं यह बहुदलीय ढांचे को भी कमज़ोर करके देश में दो दलीय व्यवस्था के लिए रास्ता खोल देगा जो भारतीय लोकतंत्र के लिए घातक होगा। उन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति ने ख़ुद अपने बयान से कांग्रेस के इस संदेह को सच साबित कर दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि यह और दुखद है कि भाजपा एक पूर्व दलित राष्ट्रपति से लोकतंत्र को खत्म करवाने का काम करा रही है।

मुनीर अकबर ने कहा कि मोदी सरकार विपक्षी दलों द्वारा शासित राज्यों में राज्यपालों को विधानसभाओं द्वारा पारित विधेयकों पर हस्ताक्षर करने से रोक रही है। जो एक तरह से केंद्र द्वारा राज्यों को नियंत्रित और परेशान करने की कोशिश है। यह स्थिति इतनी गंभीर हो गयी है कि इन राज्य सरकारों को सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ जा रहा है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks