वाराणसी व्यापार मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा ने गाय माता को धूप दीप नवैध से पूजा अर्चन कर लिया आशीर्वाद।

वाराणसी
आज गोपाष्टमी के पावन दिन पर मैदागिन क्षेत्र के गौशाला में वाराणसी व्यापार मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा जी ने गाय माता की आज धूप दिप नवैद्य से पूजा अर्चन कि व हरा चारा व गुड़ खिला कर आशिर्वाद लिया। गाय माता सर्व पूजनीय हैं। वाराणसी मे इस समय जो वायरल बुखार से लोग परेशान। आज गाय मां से संक्रमण से सभी का बचाव हो सकें और सभी स्वस्थ रहे ऐसी कामना की गाय माता से कि गयी हैं। गाय माता के शरीर मे संपूर्ण देवी देवताओं का वास है ऐसा हमारे ग्रन्थों मे हैं संमुद्र मंथन से गाय माता का धरती पर अवतरण हुआ था।जो की हमारे लिए बहुत ही पूज्यनीय है। आज गोपाष्टमी महामहोत्सव मे मुख्य रुप से वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा जी,रमेश पांडे वाराणसी महिला व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रिया अग्रवाल पूर्वांचल महिला मंडल अध्यक्ष चांदनी श्रीवास्तव सारनाथ अध्यक्ष संगीता चौबे संयुक्त महामंत्री डॉली मंत्री गुड़िया यादव दिक्षा किरण व पूरी टीम मुख्य रुप से उपस्थित थी और गाय मां के पूजन मे सहयोगी बनी।