फरार चल रहा 15000 रुपए का इनामिया मुख्य आरोपी गिरफ्तार

एटा – थाना रिजोर पुलिस को मिली सफलता, ग्राम सलेमपुर में युवती के साथ हुई दुष्कर्म की घटना में फरार चल रहा 15000 रुपए का इनामिया मुख्य आरोपी गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना रिजोर पुलिस द्वारा थाना रिजोर पर पंजीकृत मुअसं- 127/19 धारा 376, 342, 120बी, 506 भादवि में फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त बीपी सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना:-* दिनांक 28.07.2020 को वादी श्री पूरनसिंह पुत्र पातीराम निवासी ग्राम सलेमपुर थाना रिजोर एटा द्वारा थाना रिजोर पर इस आशय की सूचना दी गयी कि दिनांक 20.07.2020 को वादी की अविवाहित पुत्री के पेट में दर्द होने पर डाक्टर को दिखाने पर पता चला कि वह गर्भवती है। पूछने पर उसने बताया कि दिनांक 15.02.2020 को चाची नेकसी देवी, जितेंद्र के साथ उसे बहाने से अपने घर ले गईं, जहां पहले से मौजूद बीपी सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया, और ये बात न बताने के लिए जान से मारने की धमकी दी। वादी द्वारा उक्त संबंध में नेकसी देवी, जितेंद्र तथा बीपी सिंह से बात करने पर उन तीनों ने वादी को भी धमकी दी है। इस सूचना पर थाना रिजोर पर मुअसं- 127/19 धारा 376, 342, 120बी, 506 भादवि पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना में फरार चल रहे अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष रिजोर को निर्देशित किया गया। दिनांक 05.08.2020 को थाना रिजोर पुलिस द्वारा अभियुक्त जितेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। आज दिनांक 08.08.2020 को थाना रिजोर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर घटना में फरार चल रहे 15000 रुपए के इनामिया मुख्य आरोपी बीपी सिंह को एटा शिकोहाबाद रोड पर ग्राम निधौली खुर्द के पास से समय करीब 11.40 बजे गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरूद्व थाना रिजोर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-
1- बीपी सिंह पुत्र किशोरी लाल निवासी ग्राम सलेमपुर उर्फ कुंवरपुर थाना रिजोर एटा।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:-
1- मुअसं – 68/2019 धारा 363, 366 भादंवि थाना सकरौली एटा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks