
हिन्दू एकता समूह के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष शुभम हिन्दू के नेतृत्व में गौ माता को राष्ट्र माता बनाने के आंदोलन में शामिल होने के लिए सैकड़ों कार्यकर्ताओं पहुंचे दिल्ली रामलीला मैदान
जानकारी के लिए आपको बताना चाहते हैं कि 20 नवंबर 2023 को परम पूज्य गुरु जी गोपालमणी जी महाराज के नेतृत्व में गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए एक विशाल आंदोलन रामलीला मैदान पर रखा था जिसमें हिंदू एकता समूह को आमंत्रित किया गया था उसी के अनुरूप हिंदू एकता समूह के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष शुभम हिंदू रामलीला मैदान दिल्ली पहुंचे जिसमे मंच पर भगवान शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी, कथावाचक देवकीनंदन , शुभम् हिंदू, आदि संत गढ़ एवं अन्य संगठन के प्रमुख मौजूद रहे।
हिंदू एकता समूह के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष शुभम हिंदू ने बताया की गोपाल मणि जी महाराज के नेतृत्व में रामलीला मैदान पर यह आंदोलन गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने के लिए रखा गया है जिसमें भारत सरकार से सीधे-सीधे मांग है कि 2024 से पहले यह कानून लागू होना चाहिए अन्यथा की स्थिति में समस्त सनातनी चुनाव बहिष्कार भी कर सकते हैं।
जब तक गौ माता का संरक्षण नहीं होगा तो सनातन धर्म का संरक्षण भी नही हो सकता।
गौ माता राष्ट्र माता बने उसके लिए हिंदू एकता समूह ब्रज क्षेत्र के अलग-अलग जिले में आंदोलन की शुरुआत करेगा।
इस मौके पर संगठन मीडिया प्रभारी सर्वेंद्र, संगठन कोषाध्यक्ष मुकेश, संगठन उपाध्यक्ष ,अतुल संगठन उपाध्यक्ष सोनू, संगठन सचिव पवन,संगठन उपसचिव रजनीश , संगठन सचिव अंशु, संगठन सोशल मीडिया प्रभारी अजय,जिला अध्यक्ष नोएडा ऋतिक, जिला अध्यक्ष गाजियाबाद पुनीत, प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली अवनीश अपनी अपनी टीम के साथ आंदोलन में मोजदू रहे ।