9 दिसम्बर को लगेगी लोक अदालत

एटा ! राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में दिनांक 09-12-2023 दिन शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना सुनिश्चित हुआ है।
उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत से पूर्व आज सोमवार को जिला पूर्ति अधिकारी, नगर पालिका परिषद, विधुत विभाग की नरेन्द्र कुमार सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम / नोडल अधिकारी-राष्ट्रीय लोक अदालत एवं कमालुद्दीन, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मध्य बैठक आयोजित की गई। नोडल अधिकारी द्वारा अधिक से अधिक वादों के निस्तारण एवं समन तामीला कराये जाने हेतु उपस्थित समस्त अधिकारीगण को निर्देशित किया गया।
इस बैठक में कमलेश कुमार गुप्ता, जिलापूर्ति अधिकारी, अभय प्रताप सिंह (लिपिक) खाद्य एवं रसद विभाग, देवेन्द्र सिंह(लिपिक), नगर पालिका परिषद, वैभव अमन्द, विद्युत विभाग आदि अधिकारीगण/कर्मचारीगण उपस्थित रहे हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks