एक अभियुक्त 10 बने व 02 अधबने तमंचों, कारतूस व भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरणों सहित गिरफ्तार

एटा – थाना जैथरा पुलिस तथा एसओजी टीम द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भडाफोड, एक अभियुक्त 10 बने व 02 अधबने तमंचों, कारतूस व भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरणों सहित गिरफ्तार।

घटना तथा गिरफ्तारी का विवरण –
दिनांक 19.11.2023 को थाना जैथरा पुलिस तथा एसओजी टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर गांव पिपहरा के जंगलों से एक अभियुक्त को अवैध शस्त्र फैक्ट्री का संचालन करते हुए 12 बने-अधबने अवैध तमंचों तथा भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरणों सहित समय करीब 19.30 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैथरा पर मुअसं- 369/2023 धारा 5/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

महत्वपूर्ण तथ्य

  1. अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है।
  2. अभियुक्त पुराने खराब तमंचे सही करने का कार्य भी करता है।
  3. अभियुक्त तमंचे बनाकर एटा तथा आसपास के जनपदों में बेचता है और तमंचे बेचकर ही अपने परिवार का पालन पोषण करता है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता

  1. देवेन्द्र पुत्र चरन सिंह निवासी ग्राम पिपहरा थाना जैथरा जनपद एटा (उम्र करीब 28 वर्ष)

अभियुक्त देवेन्द्र का आपराधिक इतिहास –

  1. मुअसं- 390/2020 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट थाना जैथरा एटा

बरामदगी –
1- 09 तमंचे 315 बोर
2- 01 तमंचा 12 बोर
3- 02 अधबने तमंचे
4- 04 टुकड़े नाल व भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण

अनावरण / गिरफ्तार करने वाली टीम –

  1. थानाध्यक्ष श्री राजकुमार सिंह
  2. श्री सुनील कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक इंटेलीजेंस विंग मय टीम
  3. उ0नि0 श्री संजीव कुमार
  4. उ0नि0 श्री प्रदीप कुमार
  5. है0का0 भूपेन्द्र सिंह
  6. का0 बसन्त कुमार
  7. का0 मधुसुदन
  8. का० बसंत कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks