
एटा, । शासन ने जनपद में नर्सिग कालेज बनाये जाने को स्वीकृति दे दी है। जिसकी शुरूआत अगले सत्र 2024 से होगी। मेडिकल कालेज में नर्सिग कालेज बनाये जाने के लिए जल्द कार्यदायी संस्था जमीन चिन्हित करने को सर्वे करेगी।
मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. संदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि शासन से नर्सिग कालेज के लिए स्वीकृति मिल गई है। नर्सिग कालेज में 60 सीटें रहेगी। उन्होंने बताया कि नर्सिग कालेज का निर्माण मेडिकल कालेज परिसर में ही होना है। उसके लिए शासन से कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश समाज कल्याण निगम निर्धारित कर निमार्ण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्राचार्य ने बताया कि जल्द ही नर्सिग कॉलेज के लिए जमीन को चिन्हित करने के लिए कार्यदायी संस्था सर्वे करेगी। सर्वे में जमीन चिन्हित कर निर्माण कार्य की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेडिकल कालेज तैयार होने के बाद अगले सत्र से नर्सिग की पढ़ाई शुरू हो सकेगी।
स्पेशिलिटी विंग हैंडओवर एक छत के नीचे मिलेगा इलाज
एटा। मेडिकल कालेज प्राचार्य डा. संदीप गुप्ता ने बताया कि स्पेशिलिटी विंग हैण्डओवर हो गई है। उसके बाद जल्द ही विंग में ओपीडी की शुरूआत करायी जाएगी। उन्होंने बताया कि विंग हैण्डओवर होने के बाद मरीजों को एक ही छत के नहीं उपचार मिलने की शुरूआत हो सकेगी। विंग में ओपीडी संचालन, सीटी स्केन, आधुनिक लैब, डिजीटल एक्सरे, अत्याधुनिक ऑपरेशन थियेटर की सुविधा मरीजों को मिल सकेगी।