अष्टम आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष में चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में अष्टम आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष में चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

वाराणसी

राजनीति विज्ञान विभाग महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी द्वारा अष्टम आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में समाज विज्ञान संकाय के थिएटर कक्ष में दिनांक 18 नवंबर 2023 को पूर्वाह्न 9:30 बजे चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका विषय *’हर दिन हर किसी के लिए आयुर्वेद रहा। इस प्रतियोगिता में राजनीति विज्ञान विषय के स्नातक और परास्नातक के विद्यार्थियों की सहभागिता रही। विद्यार्थियों की ओर से आयुर्वेद विषय को दृष्टिगत रखते हुए आयुर्वेद पौधे जड़ी बूटी धन्वंतरि आयुर्वेद की महत्ता जीवनशैली में आयुर्वेद की उपयोगिता योगा तुलसी पौधा आयुर्वेद औषधी आदि से सम्बंधित चित्रकारी बनाया गया। प्रतियोगिता के उपरांत राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोo सूर्यभान प्रसाद ने आयुर्वेद के महत्व को बताते हुए विद्यार्थियों से अपने जीवन में आयुर्वेद को शामिल करने की अपील की। प्रतियोगिता में मुख्य रूप से प्रोo मोहम्मद आरिफ़ डॉo रेशम लाल डॉo विजय कुमार डॉo रवि प्रकाश सिंह डॉo पीयूष मणि त्रिपाठी डॉo जयदेव पाण्डेय डॉo ज्योति आदि की उपस्थिति रही।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks