
एटा,आज दिनांक 16.11.2023 को प्रगति मंगल साहित्यिक संस्था एटा द्वारा डॉ. दीप्ति दीप को पी-एच.डी. की डिग्री अवार्ड होने के उपलक्ष में एक काव्यगोष्ठी का आयोजन संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष आदरणीय बलराम सरस जी के आवास पर किया गया, जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ एवं वयोवृद्ध कवि श्री मेवाराम प्रतिहार नवरंग जी द्वारा की गई। इसमें डॉ दीप्ति दीप को अंगवस्त्र एवं पटका पहनाकर तथा प्रतीक चिन्ह के रूप में बाबा नीम करौली का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। आपके मित्र राकेश ‘शम्स’ द्वारा काव्य पाठ करने के साथ-साथ नवरंग जी, सरस जी एवं हास्य कवि विनोद दीक्षित जी द्वारा रुचिकर का पाठ किया गया।