पचास हजार का इनामी एस्टीएफ के हत्थे चढ़ा


आगरा, । भरतपुर (राजस्थान) का 50 हजार का इनामी बदमाश सदर थाना क्षेत्र में पकड़ा गया। उसकी घेराबंदी के लिए एसटीएफ आगरा यूनिट ने जाल बिछाया था। भरतपुर पुलिस भी आई हुई थी। आरोपित ने आगरा में अपना ठिकाना बनाया था। प्रेमिका के साथ रह रहा था। उसे दरोगा भर्ती की तैयारी करा रहा था। मंदिर में शादी भी रचा ली थी। आरोपित के खिलाफ सदर थाने में आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है।

सीओ एसटीएफ उदय प्रताप सिंह ने बताया कि राजस्थान और मध्य प्रदेश में चुनाव है। बार्डर मीटिंग में पेशेवर और इनामी बदमाशों की सूची दोनों प्रदेश के अधिकारियों ने आपस में साझा की थी। 50 हजार के इनामी कृष्णा उर्फ करतार की आगरा में लोकेशन थी। वह सदर थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहा था। सूचना पर इंस्पेक्टर एसटीएफ यतेंद्र शर्मा को उसके पीछे लगाया गया था। पिछले दिनों एसटीएफ को खबर मिली कि सदर क्षेत्र में एक सराफा व्यापारी के साथ ढाई लाख रुपये की ठगी हुई है। उन्हें नकली सोना बेचा गया। सर्विलांस से एसटीएफ को इस घटना की जानकारी मिली थी। सूचना भरतपुर पुलिस को दी गई। भरतपुर पुलिस ने बताया कि आरोपित बेहद शातिर है। 12 जुलाई 2023 को अमोरी टोल प्लाजा, थाना हलैना के पास पुलिस अभिरक्षा में कुलदीप उर्फ कुमरदीप जगीना की हत्या की गई थी। वारदात के लिए हथियार कृष्णा ने ही मुहैया कराए थे। उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज है। उसी मुकदमे में उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इंस्पेक्टर एसटीएफ यतेंद्र शर्मा ने बताया कि आरोपित गाड़ी पर फर्जी नंबर लगाकर चल रहा था। अपनी प्रेमिका के साथ रहता है। उसे दरोगा भर्ती की तैयारी कर रहा था। प्रेमिका ने बिहार में दरोगा भर्ती के लिए फार्म भी भरा था। आरोपित के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, गाड़ी आदि सामान बरामद किया गया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks