
एटा। बुधवार को शहर में चित्रगुप्त जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इस मौके पर श्रीराम चित्रगुप्त कन्या जूनियर हाईस्कूल कायस्थ भवन रेवाड़ी मोहल्ला में कलम- दवात का पूजन एवं हवन किया गया।
आकर्षक झांकियों एवं काली मंडल के साथ शोभायात्रा प्रारंभ हुई। उद्घाटन डॉ. एके सक्सेना एवं डॉ. राजेश सक्सेना ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कैलाश गंज में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पंकज गुप्ता सभी चित्रांश बंधुओ का पगड़ी पहनाकर एवं अंग वस्त्र भेंट कर उपस्थित अतिथियों को सम्मानित किया। शोभायात्रा कायस्थ भवन से प्रारम्भ होकर होली मोहल्ला पटियाली गेट, लोकमन दास तिराहा, बली, कैलाश मंदिर, जीटी रोड ठंडी सड़क होते हुए मेहता पार्क पर सम्पन्न हुई। शोभा यात्रा में रास्ते में पुष्प वर्षा शहर के नागरिकों ने की।सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड ने भगवान चित्रगुप्त महाराज की आरती उतार कर आशीर्वाद लिया। रास्ते में जाम लगने पर स्वयं ट्रेफिक व्यवस्था देखी।
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा प्रदेश संगठन मंत्री एवं उपाध्यक्ष अमित कुमार जौहरी एडवोकेट मेला प्रभारी रतन प्रकाश सक्सेना, रविकांत सक्सेना एडवोकेट, अध्यक्ष अनुपम जौहरी, महामंत्री अनिल प्रकाश सक्सेना, महिला शाखा अध्यक्ष शिप्रा जौहरी, ऊषा सक्सेना, शवनम जौहरी, क्षितिज सक्सेना, हिमांशु अस्थाना, वैभव राज सक्सेना,प्रदीप बिसारिया आदि लोग मौजूद रहे।