अमर शहीद बिरसा मुण्डा उलगुलान, संघर्ष और शहादत का प्रतिमूर्ति है:-आनंद महतो

अमर शहीद बिरसा मुण्डा उलगुलान, संघर्ष और शहादत का प्रतिमूर्ति है:-आनंद महतो।

धनबाद से
सिन्दरी(धनबाद)15 नवम्बर को बिरसा समिति सिन्दरी द्वारा शहीद बिरसा मुण्डा को “क्रान्ति के नायक “के रूप मे याद किया गया।
सर्वप्रथम सुबह दस बजे स्वतंत्रता सेनानी एवं क्रान्ति के नायक बिरसा मुण्डा के आदमकद प्रतिमा पर मलयार्पण करते हुए बिरसा की जनक्रांति को याद किया गया।बिरसा प्रेमियो ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ सिन्दरी भ्रमण कर सामाजिक सद्भाव पैदा करने मे अहम भूमिका निभाए।
शहर भ्रमण के वाद “बलिदान दिवस “कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिरसा समिति के संस्थापक एवं शोषितो बंचितो के जन नायक सिंदरी के पूर्व विधायक आनंद महतो ने बिरसा प्रेमियो को अपने संदेश मे कहा कि ” अमर शहीद बिरसा मुण्डा उलगुलान, संघर्ष और शहादत के प्रतीक है क्रान्तिकारी सोच के साथ बिरसा ने आदिवासी सशक्तिकरण के लिए सम्राज्यवादी ताकतो पर हमला बोल कर आदिवासीयो के मनोबल को ऊंचा रखे।आनंद महतो ने बिरसा प्रेमियो को आह्वान करते हुए कहा कि आज भी हमलोग आर्थिक गुलामी के ज़ंजीर से बंधे हुए है, जिसको काटने के लिए उलगुलान के पारंपरिक हथियार को लेकर उतरना होगा तभी बेरोजगारी, महगाई और भ्रष्टाचारियो से निजात पा सकेगे।”
सचिव बबलू महतो ने कहा कि बीर बिरसा मुण्डा की क्रान्ति की लहर झारखण्डीयो के दिल मे जल रही है। क्रान्ति के लौ से ही महंगी शिक्षा,मजदूरो के श्रम शाक्ति रोजगार नही होने के कारण शोषण करना,मंहगाई, चरम सीमा पर पहुचना, भ्रष्टाचारियो के प्रकोप से बचने के लिए धरती आवा के उलगुलान के संदेश को जन जन तक पहूँचाना होगा तभी झारखंडी भाईयो का कल्याण होगा।”
उपस्थित बिरसा प्रेमियो ने कार्यक्रम को सफल बनाने मे अहम योगदान दिये । जो निम्नलिखित है:-मासस केंद्रीय सचिव चंद्रदेव महतो ,मार्क्सवादी युवा मोर्चा के केंद्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष जगदीश रवानी ,सुरेश प्रसाद, सोहन सोरेन, छोटन चटर्जी, डॉक्टर एचएल टुडू ,महालाल हसदा ,अमर सिंह ,मंगल महतो, मुखिया राजा राम रजक ,दशरथ ठाकुर ,पूरन सिंह, परिमल टुडू, आशा देवी, शकुंतला कुमारी ,जीतू सिंह ,बबलू महतो, चेतू महतो ,राजू बावरी, देवाशीष पांडे,सुनील महतो, शीतल दत्ता ,दिनेश महतो, शिवलाल, सुरेंद्र टुडू ,चंदन भूमिहार , युधिष्ठिर महतो ,काशीनाथ मंडल, राजू पांडे ,रूपेश कुमार, विवेक मिश्रा ,अंजन कुमार, पिंटू चौधरी, संजय महतो, कृष्णा महतो, गौतम प्रसाद, तथा सैकड़ो की संख्या में आदिवासी माताएं ,बहने की उपस्थित रही ।सभी ने बिरसा मुंडा जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया वहीं महिलाओ ने झारखंड के सास्कृतिक के तहत नाच गाना प्रस्तुत किया ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× अब ई पेपर यहाँ भी उपलब्ध है
अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks