बहादुरगढ़ पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को दबोचा

बहादुरगढ़ पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को दबोचा*

_हापुड़ जनपद के बहादुरगढ़ थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक शातिर युवक को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने सघन पूछताछ करने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया है। हापुड़ एसपी अभिषेक वर्मा  द्वारा अपराधियो पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे सघन चेकिंग अभियान में मंगलवार रात्रि को बहादुरगढ़ थानाध्यक्ष  संदीप कुमार द्वारा गठित पुलिस टीम एसआई वरुण कुमार,एसआई जितेन्द्र कुमार, कांस्टेबल मुकेश कुमार,लुहारी चौराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।इसी दौरान एक बाइक चालक आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम ने जब चालक को रुकने का इशारा किया तो भागने लगा।पुलिस टीम ने उसे कड़ी मशक्कत के बाद दौड़कर पकड़ लिया।पकड़े गए युवक ने अपना नाम शोभित पुत्र पप्पू निवासी भदसयाना थाना बहादुरगढ़ बताया है।पुलिस ने गहनता से जांच की तो पता चला कि युवक के पास जो बाइक है चोरी की है।बाइक की नंबर प्लेट बदलकर उसे चला रहा था।पुलिस ने कुंडली खंगालने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है_

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks