व्यापारियों ने हलका इंचार्ज को किया सम्मानित

दीपावली त्योहार सकुशल संपन्न होने पर, कस्बा बिहारीगढ़ के व्यापारियों ने हलका इंचार्ज को किया सम्मानित..
बिहारीगढ़ (समाचार)
जनपद सहारनपुर के कस्बा बिहारीगढ़ के व्यापारियों ने धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, एवं भैया दूज का त्यौहार सकुशल संपन्न होने पर थाना बिहारीगढ़ के हल्का इंचार्ज योगेंद्र चौधरी को साल ओढाकर व उपहार भेंट कर सम्मानित किया। व्यापारियों ने बताया कि क्षेत्र में दीपावली का त्यौहार बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया और क्षेत्र में कोई भी अप्रिय घटना घटित नहीं हुई और हिंदू मुस्लिम सभी लोगों ने आपस में भाईचारा बनाए रखा और आपस में मिठाइयां बांटकर त्योहार को मनाया। जिस कारण दीपावली का त्यौहार सकुशल संपन्न हुआ। हल्का इंचार्ज योगेंद्र चौधरी की कार्य कुशलता को देखते हुए कस्बे के व्यापारियों ने मिलकर हल्का इंचार्ज को सप्रेम भेंट करने वाले पश्चिमी उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारी अशोक राठौड़ नमन खुराना संदीप वर्मा अनिल कंबोज मोहन सैनी लवली आहूजा अन्वेष कंबोज अंकित चौहान कुलदीप वर्मा दीपक वर्मा आदि मौजूद रहे

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks