*ब्रेकिंग……अलीगढ़ में कोरोना के दो पॉजिटिव मरीज मिले, शाहजमाल व अल्हदादपुर में मिले मरीज, एक मरीज निजामुद्दीन जमात में शामिल हुआ था, दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया…..अलीगढ़ के जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया अलीगढ़ जिले में कल तक कोई पॉजिटिव नहीं था। थाना देहली गेट इलाके में आज 2 पॉजिटिव केसेस मिले हैं एक शाह जमाल और दूसरा निवरी में मिले हैं। उस्मान पाड़ा निवासी एक 55 वर्षीय निराजुद्दीन जो जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुआ था। जिसे सांस लेने में तकलीफ़ थी। जिसे आइसोलेशन में रखा गया था। जिसका कोरोना पॉजिटव आया है। अब वह वेंटिलेटर पर है। दूसरा केस नीवरी निवासी है। दोनों ही इलाकों को क्वारंटाइन किया गया है। सीलिंग की कार्रवाई की जा रही है। डीएम ने कहा कि अब 27 अप्रैल तक कोई भी कार्यालय नहीं खोलेंगे। दोनों परिजनों को आइसोलेशन किया गया हे