
एटा, । खेत पर गए युवक को गोली मार दी। कमर के नीचे गोली लगने से युवक घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली है। पुलिस की मानें तो मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस को तहरीर का इंतजार है।
थाना बागवाला के गांव बबरौती निवासी क्रांतिवीर को शनिवार दोपहर को मेडिकल कॉलेज लाया गया, जिसके कमर के नीचे गोली लगी हुई थी। घायल ने बताया कि खेत पर जा रहे थे। इसी दौरान गांव के ही युवक ने गोली मारकर घायल किया है। घायल का आरोप है कि उनके चाचा प्रधान है। गोली मारने वाले युवक ने सरकारी भूमि पर कब्जा किया था। प्रधान ने जमीन को कब्जामुक्त करवाया था। एसओ संजय कुमार राघव का कहना है कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पहले भी आपस में विवाद की बातें सामने आती रही है। मामले में तहरीर का इंतजार है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।