साले को मारी गोली जीजा को किया घायल, मामला संदिग्ध



एटा,जैथरा । बहन के घर रह रहे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। वह जीजा के साथ खेत पर सो रहे थे। हत्यारोपियों ने जीजा पर भी धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें वह भी गंभीर घायल हो गया। घायल जीजा का आरोप है कि बेटे के ससुरालीजनों ने घटना को अंजाम दिया। हत्यारोपी मारुति वैन से आएं थे। वह जीजा की हत्या करना चाहते थे लेकिन गलती से साले को गोली लग गई। हत्या का मुकदमा तीन नामजद सहित सात-आठ अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराया गया है।

थाना नयागांव के गांव खिरिया पवारान निवासी महेश शर्मा (65) बहन अवधेशा पत्नी सुरेश निवासी परौली सुहागपुर थाना जैथरा के साथ रह रहे थे। शुक्रवार रात को जीजा सुरेश के साथ खेत पर सो रहे थे। रात करीब 11 बजे वैन में सवार होकर लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली महेश शर्मा के पेट में लगने से मौत हो गई। इसका विरोध जीजा सुरेश ने किया तो धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर घायल हो गया। हत्या की खबर मिलने पर परिजनों के साथ गांव के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। रात्रि में ही जानकारी मिलने पर एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा, सीओ अलीगंज सुधांशु शेखर, एसओ राजकुमार सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। घायल जीजा सुरेश ने बताया कि बेटा दीपक की तीन साल पहले मैनपुरी के मोहल्ला राजीव गांधीनगर निवासी शिवानी से शादी की थी। एक साल से पुत्रवधु घर नहीं आ रही है। ससुरालीजों से विवाद चल रहा है। आरोप है कि ससुरालीजनों ने ही घटना को अंजाम दिया है। बताया कि अंधेरे में तीनों को ही पहचान पाए थे। बताया कि आरोपी ससुरालीजन उन्हें मारने आए थे गोली साले को लग गई। मामले में घायल ने बेटे के आरोपी ससुर रमाशंकर, साले शिवांशु, प्रशांत निवासी राजीव गांधी नगर मैनपुरी सहित सात-आठ आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मृतक था बीमार,नहीं खा रहा था खाना, गोली बरामद जैथरा। पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में सामने आया है कि मृतक काफी बीमार था। कई दिनों से खाना भी नहीं खा रहा था। पुलिस ने आस-पास तलाशी दी। घटनास्थल से गोली बरामद हो गई है। पुलिस की माने गोली तो पार हो गई है। मौके से खून की एक बूंद तक नहीं मिली है।
अगस्त में आए थे बहन के घर पर, परिवार में नहीं है कोई

जैथरा। बताया जा रहा है कि मृतक महेश शर्मा अगस्त माह में बहन अवधेशा पत्नी सुरेश चन्द्र निवासी परौली सुहागपुर जैथरा के घर आएं थे। बीमारी का इलाज भी कराने आएं थे। घरवालों ने बताया कि इनकी दो शादी हुई थी। दोनों की पत्नी की मौत हो चुकी है। इनके पास कोई बच्चा भी नहीं था। घटना के बाद घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

आपस में दो मामले विचाराधीन होने की बात आई सामने

जैथरा। जैथरा पुलिस की मानें तो आपस में मामले चल रहे हैं। आपस में किस पर किसका मुकदमा चल रहा है इसे लेकर एक टीम को मैनपुरी भेजा गया है। मैनपुरी से टीम के लौटने के बाद घटना का कारण स्प्ष्ट हो सकेगा। चर्चा है कि दोनों पक्ष से मुकदमे हैं। हालांकि सुरेश ने किसी भी मुकदमे से इंकार किया है।

खेत पर सोते समय गोली मारकर वृद्ध की हत्या हुई है। उनके साले पर धारदार हथियार से हमला कर घायल किया है। खुलासे को लेकर टीमें लगाई गई है। खुलासे को लेकर प्रयास किए जा रहे है।

धनंजय सिंह कुशवाह, एएसपी एटा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks